• Home
  • अलीगढ
  • महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए लागू हुई “सुरक्षित बचपन योजना”
Image

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए लागू हुई “सुरक्षित बचपन योजना”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 03 सितम्बर 2025
महिला बंदियों के साथ जेलों में रह रहे छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए अब ’’सुरक्षित बचपन योजना’’ लागू की गई है। यह योजना इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में तैयार की गई है, जिसमें कारागार प्रशासन एवं सुधार, गृह, बेसिक शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा स्वास्थ्य विभाग की सिफारिशों और सहमति को शामिल किया गया है।

मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जेलों में रह रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था करना है, ताकि वे अभावग्रस्त और असुरक्षित माहौल में पलने से वंचित न हों। उन्होंने कहा कि इसके तहत बच्चों की शिक्षा, पौष्टिक आहार, चिकित्सा सुविधाएँ, मनोवैज्ञानिक परामर्श और मनोरंजनात्मक गतिविधियों की भी व्यवस्था की जाएगी।

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जनपदीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता संबंधित जिलाधिकारी करेंगे, जबकि जिला प्रोबेशन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। साथ ही समिति में वरिष्ठ अधीक्षक/अधीक्षक जिला कारागार, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ बाल चिकित्सक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, अपर निदेशक स्वास्थ्य और उप परिवीक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजना को सुचारू रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव, महिला कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।

इस योजना से न केवल महिला बंदियों के बच्चों को सुरक्षित और बेहतर जीवन मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। ’’सुरक्षित बचपन योजना’’ जेलों में पल रहे मासूम बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल कही जा रही है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *