• Home
  • Delhi
  • BSF अधिकारियों पर सैनिकों के दुरुपयोग का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Image

BSF अधिकारियों पर सैनिकों के दुरुपयोग का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डीआईजी संजय यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों का दुरुपयोग करते हुए उन्हें सीमा और कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी से हटाकर अधिकारियों के निजी घरों में घरेलू कामकाज के लिए लगाया जाता है।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई बार जवानों को अधिकारियों के घरों में खाना बनाने, बर्तन साफ करने और यहां तक कि कुत्तों की देखभाल तक के लिए तैनात किया जाता है। डीआईजी ने इसे सैनिकों की गरिमा और कर्तव्य की अवहेलना बताते हुए तुरंत रोकने की मांग की है।

मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा है कि इस तरह की प्रथा कब से चल रही है और इसे खत्म करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

याचिका में कहा गया है कि यह वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसमें जवानों को अफसरों के निजी कामकाज में लगाया जाता रहा है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र से विस्तृत जवाब तलब किया है। अदालत में अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी।

Releated Posts

नीट विवाद के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली और स्टाफिंग पैटर्न पर उठे सवाल, 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

NTA में 89% स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स पर, स्थायी कर्मी सिर्फ 11% नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

युवाओं से संवाद जरूरी, नई पीढ़ी सवाल करती है और तर्क चाहती है: मोहन भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :परिवारों में संवाद की कमी और बढ़ती मोबाइल संस्कृति पर जताई चिंता, मातृत्व को बताया…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर छाए वैभव, फिर भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने मयंक यादव

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया रिकॉर्ड, लेकिन मयंक यादव की घातक गेंदबाजी ने दिलाया भारत को…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

PM मोदी का छात्रों के नाम वीडियो: पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार, आज कैबिनेट में होगा ड्राफ्ट पर फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : PM मोदी का छात्रों के नाम वीडियो संदेश; फास्ट ट्रैक कोर्ट, कठोर सजा और…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top