• Home
  • अलीगढ
  • जमीन रजिस्ट्री से पहले पेपर जांच की मांग, गंगा सेवा समिति ने की प्रेस वार्ता
Image

जमीन रजिस्ट्री से पहले पेपर जांच की मांग, गंगा सेवा समिति ने की प्रेस वार्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।सुनीता बघेल:

अलीगढ़: गंगा सेवा समिति ने रविवार को जमीन और प्लॉट से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद खरीदार को कई बार धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ता है। कई मामलों में पता चलता है कि जमीन पहले ही कई बार बेची जा चुकी है या उस पर भू माफिया ने कब्जा कर लिया है। इससे पीड़ित व्यक्ति न्यायालय और अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक जाता है और वर्षों तक केस की तारीखों में उलझा रहता है।

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा व अन्य

वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव जरूरी है। उन्होंने मांग रखी कि प्लॉट या मकान की रजिस्ट्री से पहले सभी कागजातों की जांच अनिवार्य की जाए और यह केवल एक दिन पहले आवेदन करने वाले सिस्टम से न हो, बल्कि पूरी जांच और संतुष्टि के बाद ही रजिस्ट्री की अनुमति दी जाए। इससे खरीदारों को धोखे और भू माफिया की चालबाजी से बचाया जा सकेगा।

समिति ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी तो सितंबर माह के अंत में जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा। प्रेस वार्ता में सुधीर सिंह, राम प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, एम.पी. सिंह, गिर्राज शर्मा, ई.राम कुमार शर्मा, राम प्रकाश सूर्यवंशी और दया शंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गंगा सेवा समिति ने मीडिया के माध्यम से सरकार को आगाह किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो जमीन विवाद और भू माफियाओं की समस्या और बढ़ सकती है।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top