• Home
  • आगरा
  • रामजीलाल सुमन के आवास के सामने स्थित चौराहे का नाम होगा “राणा सांगा !
Image

रामजीलाल सुमन के आवास के सामने स्थित चौराहे का नाम होगा “राणा सांगा !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आगरा :समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। मार्च 2025 में उन्होंने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से हिंदुत्ववादी संगठनों और बीजेपी नेताओं का विरोध लगातार जारी है। उस समय करणी सेना ने उनके घर पर हमला किया था, जगह-जगह पुतले फूंके गए और कई बार हमले की कोशिशें भी हुईं। बावजूद इसके, सुमन ने साफ कहा कि वह अपने बयान पर अडिग हैं और माफी नहीं मांगेंगे।

अब इस विवाद को नया मोड़ मिल गया है। आगरा नगर निगम में बीजेपी पार्षद शरद चौहान ने प्रस्ताव दिया है कि रामजीलाल सुमन के आवास के सामने स्थित स्पीड कलर लैब चौराहे का नाम बदलकर “राणा सांगा चौराहा” रखा जाए। इससे पहले बीजेपी विधायक धर्मपाल सिंह भी राणा सांगा की प्रतिमा इसी इलाके में लगाने की मांग कर चुके हैं।

इस प्रस्ताव के सामने आते ही हिंदुत्ववादी संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौराहे पर पहुंचकर मिठाई बांटी और जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ता मीरा राठौर ने कहा कि यदि राणा सांगा की प्रतिमा सुमन के घर के सामने लगेगी तो उन्हें रोजाना इसके सामने से गुजरना पड़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम से आगरा की राजनीति में नया तनाव पैदा हो गया है।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *