• Home
  • Delhi
  • कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को घोषित किया आतंकी संगठन
Image

कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को घोषित किया आतंकी संगठन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कनाडा की सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध कर दिया है। सोमवार को कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने इस फैसले की घोषणा की। सरकार का कहना है कि यह गैंग कनाडा में खास समुदायों को निशाना बनाकर भय और धमकी का माहौल पैदा करता रहा है।

सरकारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई कनाडा की आपराधिक संहिता के तहत की गई है। आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद अब इस गैंग से जुड़ी संपत्ति, वाहन, बैंक खाते और धन जब्त या फ्रीज किए जा सकेंगे। साथ ही, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आतंकवाद विरोधी धाराओं के तहत इस गैंग के खिलाफ अधिक सख्ती से मुकदमा चलाने की शक्ति मिलेगी।

कनाडा सरकार का आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन है, जो मुख्य रूप से भारत से सक्रिय है लेकिन कनाडा में भी इसकी गतिविधियां दर्ज की गई हैं। यह गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल पाया गया है। आरोप है कि गैंग प्रवासी समुदायों में भय का माहौल बनाता है और व्यापारियों व सांस्कृतिक हस्तियों को निशाना बनाकर सुरक्षा को चुनौती देता है।

सरकार का मानना है कि आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने से न केवल इस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा सकेगी बल्कि कनाडा में रहने वाले समुदायों को भी अधिक सुरक्षा का आश्वासन मिलेगा। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को अब इस गैंग की गतिविधियों पर निगरानी रखने और अपराधों पर कड़ा प्रहार करने की शक्ति मिल जाएगी।

Releated Posts

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: सरकार ने मांगे कर्मचारियों और पेंशनरों से सुझाव

नई दिल्ली:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार द्वारा गठित 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया…

ByByHindustan Mirror News Mar 10, 2026

ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत, तेल आपूर्ति नहीं रुकने देंगे: ट्रंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा बयानमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच…

ByByHindustan Mirror News Mar 10, 2026

पाकिस्तान में ईंधन संकट से निपटने के लिए दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी दफ्तरों में चार दिन का कार्य सप्ताह

दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी दफ्तरों में चार दिन का कार्य सप्ताह पाकिस्तान में बढ़ते…

ByByHindustan Mirror News Mar 10, 2026

लोकसभा में हंगामा: कार्यवाही बाधित होने पर पीठासीन अधिकारी ने जताई नाराजगी, सदन कल तक स्थगित

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान लगातार हो रहे हंगामे और व्यवधान पर पीठासीन अधिकारी…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top