• Home
  • उत्तराखंड
  • मदरसा बोर्ड चेयरमैन को पड़ी फटकार, भागते बने मुफ्ती कासमी
Image

मदरसा बोर्ड चेयरमैन को पड़ी फटकार, भागते बने मुफ्ती कासमी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कासमी की फजीहत का हो रहा जमकर वीडियो वायरल

देहरादून। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी के लिए दो अक्टूबर खासा भारी पड़ गया। उन्होंने दो अक्टूबर को काफी बड़ा शुभ दिन बताया तो वहां पर मौजूद युवक और महिला ने उन्हें कड़ी फटकार लगा दी। हालात यह हो गए कि मुफ्ती कासमी अपनी जाम बचाकर भागते दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर चटखारे ले रहे हैं। हालांकि जेएन न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मुफ्ती शमून कासमी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन होने के नाते उन्हें राज्यमंत्री का ओहदा मिला हुआ है। मुफ्ती कासमी ने दो अक्टूबर के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के ही दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। इसलिए यह दिन खासा शुभ है। इतना सुनते ही वहीं पर मौजूद एक युवक और महिला ने मुफ्ती कासमी को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने जबरदस्त फटकार लगाते हुए कहा कि आज दो अक्टूबर के दिन ही रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई गई थीं। महिलाओं के साथ बलात्कार किए गए थे। जमकर बर्बरता की गई थी। ऐसे में आज का दिन कैसे शुभ हो सकता है।
उधर युवक और महिला के गुस्से को देखते हुए मुफ्ती कासमी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। उन्होंने घोर फजीहत के बाद वह धीरे से खिसक कर जान बचाई

Releated Posts

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख

देहरादून | संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. अर्पणा सिंह को प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख का…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

एबीवीपी उत्तराखंड का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय में संपन्न

देहरादून | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय, देहरादून में…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top