• Home
  • अलीगढ
  • पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं डीएपी व एनपीके उर्वरक : जिला कृषि अधिकारी
Image

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं डीएपी व एनपीके उर्वरक : जिला कृषि अधिकारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 09 अक्टूबर 2025 । रबी फसलों की बुआई को लेकर जिले में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सहकारी क्षेत्र में 7404 मीट्रिक टन डीएपी और 2755 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध हैं, वहीं निजी क्षेत्र में 2561 मीट्रिक टन डीएपी और 5573 मीट्रिक टन एनपीके मौजूद हैं। इस प्रकार कुल 9965 मीट्रिक टन डीएपी और 8328 मीट्रिक टन एनपीके जिले में उपलब्ध हैं, जो अक्टूबर माह में आलू, सरसों तथा अन्य रबी फसलों की बुआई के लिए पर्याप्त हैं।

उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहे। किसान उर्वरक क्रय करते समय अपनी खतौनी और आधार कार्ड साथ रखें तथा केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। अनावश्यक भंडारण से बचने की भी सलाह दी गई है।

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि रबी सीजन के दौरान किसानों की मांग के अनुसार फास्फेटिक एवं पोटेशिक उर्वरकों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। किसानों से आग्रह किया गया है कि खरीद के समय मशीन से निकलने वाली पर्ची अवश्य प्राप्त करें और उसमें दर्ज उर्वरकों की जांच करें।

उन्होंने फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे डीएपी अधिकतम 5 बैग प्रति हेक्टेयर तथा यूरिया 7 बैग प्रति हेक्टेयर से अधिक न दें। सभी विक्रेताओं को अपने स्टॉक और रेट बोर्ड प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता या कंपनी प्रतिनिधि द्वारा जमाखोरी, अवैध भंडारण या निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर विक्रय पाया गया तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं उर्वरक परिसंचलन आदेश 1973 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को स्वयं इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *