• Home
  • Delhi
  • ट्रम्प को झटका, मांगने पर नहीं मिला नोबेल पुरस्कार बेनेजुएला की विपक्षी नेता “मारिया” बनी नोबेल पुरस्कार विजेता
Image

ट्रम्प को झटका, मांगने पर नहीं मिला नोबेल पुरस्कार बेनेजुएला की विपक्षी नेता “मारिया” बनी नोबेल पुरस्कार विजेता

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। पिछले काफी दिनों से नोबेल पुरस्कार को लेकर शोर मचा रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को खासा झटका लगा है। ट्रम्प के तमाम प्रयासों को धता बताते हुए इस बार का नोबेल पुरस्कार बेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को मिला है। यह पुरस्कार उन्हें वेनेजुएला में लोकतंत्र अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए दिया गया है। वह लोकतंत्र के लिए पिछले 20 साल से संघर्ष कर रही हैं।

सुमाते संगठन के बैनर तले लड़ी लड़ाई
मचाडो ने सुमाते नामक संगठन की स्थापना की। इसी संगठन के जरिए उन्होंने लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी। नोबेल समिति ने कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। ऐसे समय में मारिया मचाडो जैसे लोगों की हिम्मत काफी उम्मीदें जगाती हैं।

ट्रम्प भारत से चाहते थे नोमिनेशन
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रम्प कई महीनों से नोबेल पुरस्कार की दावेदारी कर रहे थे। हालात यह थे कि बीते दिनों भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम का श्रेय लेकर वह विश्व में शांतिदूत का खिताब लेना चाहते थे। ट्रम्प चाहते थे कि भारत नोबेल के लिए उन्हें नोमिनेट करे। हालांकि भारत उनकी मंशा के आगे नहीं झुका। लेकिन पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल के लिए नोमिनेट किया था। ट्रम्प का दावा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत विश्व में सात युद्ध रुकवाए। लेकिन भारत ने साफ तौर उनके दावे को खारिज कर दिया। इसी खीज के चलते वह भारत के खिलाफ टैरिफ पर टैरिफ लगाते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पाकिस्तान को अपनी गोद में बैठा लिया है

Releated Posts

बंगाल में चुनावी हिंसा: BJP विधायक के घर बमबारी, CISF जवान घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जगद्दल में पोस्टर विवाद से भड़की हिंसापश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

बंगाल में गरजे पीएम मोदी, घोटालों और कानून-व्यवस्था पर निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर 24 परगना की रैली में ममता सरकार पर हमलापश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे…

ByByHindustan Mirror News Apr 26, 2026

पश्चिम एशिया संकट में भी भारत ‘बुलेटप्रूफ’, ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था मजबूत

नई दिल्ली:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक…

ByByHindustan Mirror News Apr 26, 2026

45 साल बाद फिर गूंजीं गोलियां: वॉशिंगटन हिल्टन में ट्रंप इवेंट से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. स्थित Washington Hilton एक बार फिर सुर्खियों में है। वही…

ByByHindustan Mirror News Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top