• Home
  • Delhi
  • गाज़ा पीस समिट: मिस्र में शांति शिखर सम्मेलन का होगा आयोजन
Image

गाज़ा पीस समिट: मिस्र में शांति शिखर सम्मेलन का होगा आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

शर्म अल-शेख, मिस्र: गाजा में युद्ध को समाप्त करने और मध्य पूर्व में स्थिरता स्थापित करने के लिए सोमवार को मिस्र के शर्म अल-शेख में अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी करेंगे। सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के नेता हिस्सा लेंगे।

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा कि शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गाजा पट्टी में युद्ध को रोकना, क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना और एक नए सुरक्षा एवं स्थिरता चरण की शुरुआत करना है। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दृष्टिकोण और दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने के उनके प्रयासों के मद्देनजर आयोजित की जा रही है।

इस सम्मेलन की तैयारी के तहत इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता शुक्रवार को प्रभावी हुआ। यह समझौता मिस्र, कतर, तुर्की और अमेरिका की मध्यस्थता में तीन दिनों की गहन वार्ता के बाद हुआ। योजना के पहले चरण में गाजा शहर, राफा, खान यूनिस और उत्तरी क्षेत्र से इजराइली सैनिकों की वापसी, सहायता के लिए पांच क्रॉसिंग खोलना और बंधकों व कैदियों की रिहाई शामिल है।

राफा क्रॉसिंग के अगले सप्ताह मध्य में खुलने की संभावना है, जिससे लोगों को सीमित आवाजाही मिल सकेगी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दो साल से ज़्यादा समय से चले आ रहे इजराइली सैन्य अभियानों में 67,000 से अधिक लोग मारे गए और अकाल जैसी स्थिति पैदा हुई।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर में भारी भीड़ जमा हुई, जहां बंधकों के परिवार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने इसे एक शक्तिशाली और भावनात्मक रात बताया और ट्रंप, उनके दामाद जेरेड कुशनर और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गाजा युद्ध विराम और बंधक समझौते के लिए धन्यवाद दिया।

यह शिखर सम्मेलन क्षेत्र में शांति स्थापित करने और संघर्ष समाप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *