• Home
  • अलीगढ
  • विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए हुआ भव्य विशेष सत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन
Image

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए हुआ भव्य विशेष सत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। शहर में विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप विकसित उत्तर प्रदेश@2027 के शताब्दी पर्व को लेकर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में भव्य विशेष सत्र और प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल, उपसभापति ठाकुर दिनेश जादौन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एवं अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने प्रबुद्ध नागरिकों और पार्षदों का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में शहर के विभिन्न वर्गों जैसे पार्षद, डॉक्टर, आईएमए, एएमयू, व्यापारी, शिक्षक, मीडिया और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अलीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश और नालों की सफाई को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। प्रबुद्ध जनों ने बिना किसी भेदभाव के शहर और प्रदेश के विकास में एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व और सरकार की योजनाओं की सराहना की।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मंज़र कमर, मुस्लिम धर्म गुरु मुफ़्ती ज़ाहिद, सिख समुदाय से सरदार भूपेंद्र सिंह, हिंदू समाज से कृष्णा गुप्ता, पार्षद अनिल सेंगर, आईएमए से डॉ विपिन गुप्ता, सांस्कृतिक वर्ग से पूनम सारस्वत और व्यापारी वर्ग से मास्टर ओम प्रकाश एवं विवेक बक़ाई ने विकसित उत्तर प्रदेश पर कई जनहित सुझाव प्रस्तुत किए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि अगले 6 माह में अलीगढ़ की सूरत और सीरत में बदलाव दिखाई देगा। शहर के विकास में सीएम ग्रिड की सड़कों का निर्माण आने वाले दिसंबर तक पूरा होने से विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को सार्थक बनाने में अलीगढ़ की अग्रणी भूमिका रहेगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमें पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और इस दिशा में अलीगढ़ की भूमिका अहम रहेगी।

सम्मेलन का संचालन विजय गुप्ता और मज़हर उर क़मर ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ देश दीपक, अहसान रब और रजत सिंह ने संभाली। कार्यक्रम में विकसित उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री के विजन की पुस्तिका सभी प्रबुद्ध नागरिकों और पार्षदों को वितरित की गई। कार्यक्रम का समापन अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

मुख्य उपस्थित व्यक्ति:
पार्षद दिनेश ठाकुर, योगेश सिंघल, राकेश ठाकुर, राजबहादुर, बॉबी कुमार, मनोज कुमार, हरिशंकर, राजकुमार, दीपक चौधरी, गंगे पहलवान, शिव कुमार, नदीम खान, अगन लाल, पवन कुमार, आजाद सिंह, सुनील निगम, भूपेंद्र लोधी, लाल सिंह, महावीर सिंह, मो.हफीज़ अब्बासी, मो. तारिक, नसी अहमद, विमलेश देवी, शाहीन, सद्दाम, अशरफी, मो.आदिल, उम्मेद, आज़म, विनीत यादव, मनोज कुमार, एम.ए.खान, डॉ मधु आंधीवाल, अकबर, सुमित कुमार, मानेंद्र सिंह, कपिल, राजकुमार, राम किशोर माहौर, योगेंद्र पाल, मो.रासीद, मो.चाँद, पूनम सारस्वत, विवेक बगाई, मास्टर ओम प्रकाश, डॉ किशोर सिंह, मंगल सैनी, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक वरुण, राजेंद्र सिंह, गुलजार अहमद, डॉ.वीपी पांडे, मज़हर उर कमर।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026
1 Comments Text
  • 房中秘术 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    房中秘术、泡妞把妹、丰胸美体、奇淫巧技!价值十万电子书下载网址:https://www.1199.pw/
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top