• Home
  • पटना
  • महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान, एनडीए के स्टार प्रचारकों का तूफानी अभियान तेज
Image

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान, एनडीए के स्टार प्रचारकों का तूफानी अभियान तेज

पटना, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां एनडीए के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जोरदार तनातनी जारी है। पहले चरण के नामांकन की समय-सीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन अब तक महागठबंधन कोई ठोस फार्मूला तय नहीं कर पाया है। नतीजतन, 6 सीटों पर घटक दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

इस बीच, एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा— “जो अपने गठबंधन में टिकट नहीं दे पा रहे, वे जनता को नौकरी क्या देंगे?” उनके इस बयान ने विपक्ष पर राजनीतिक वार कर दिया है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज तीसरे दिन भी जारी है। उन्होंने छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि “राहुल गांधी चाहे जितनी भी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाल लें, लेकिन बीजेपी देश में अवैध प्रवासियों को कभी आने नहीं देगी।”

साथ ही, एनडीए के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने भी बिहार चुनाव के लिए बने थीम सॉन्ग “ई बिहार है, बिहार है, बिहार भैया” को अपने अंदाज में लॉन्च किया। उन्होंने न्यूज18 इंडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “हम रवि किशन, निरहुआ और पवन के गुरु हैं। खेसारी यादव बड़े स्टार हैं, लेकिन गलत पार्टी में चले गए। पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।”

बिहार की सियासत इन दिनों पूरी तरह गर्म है—एक ओर एनडीए का संगठित प्रचार अभियान, तो दूसरी ओर महागठबंधन की अंदरूनी खींचतान। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

Releated Posts

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल, पथराव और फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मुसल्लहपुर हाट इलाके में देर रात बढ़ा तनाव पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top