• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा
Image

अलीगढ़ :त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज के अवसर पर अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतज़ाम किए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। शहर से लेकर देहात तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों से अपील की है कि वे हर्षोल्लास और शांति के साथ दीपावली मनाएं तथा आतिशबाजी करते समय बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।

डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रेंज के चारों जिलों में पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा शनिवार और रविवार को लगातार भ्रमण किया गया। देर शाम पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दो कंपनी पीएसी के साथ सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, हूटर, सायरन, प्रेशर हार्न और काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या साम्प्रदायिक पोस्ट डालने वालों पर भी पुलिस की सख्त नजर है।

पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं — ट्रैफिक हेल्पलाइन 9389691021, पुलिस कंट्रोल रूम 112, शहर कंट्रोल रूम 9454402808 और देहात कंट्रोल रूम 9454402808। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि सभी नागरिक बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठा सकें।

Releated Posts

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *