• Home
  • चलते-चलते
  • ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग: छात्र समेत तीन घायल, संदिग्ध की तलाश जारी
Image

ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग: छात्र समेत तीन घायल, संदिग्ध की तलाश जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी में रविवार तड़के अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने सभी को दहला दिया। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता के अनुसार, स्टिलवाटर शहर स्थित परिसर के कैरेकर ईस्ट आवासीय हॉल में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक छात्र भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी तब हुई जब छात्र और कुछ लोग परिसर के बाहर आयोजित एक निजी पार्टी से लौट रहे थे। पुलिस को लगभग 3:40 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस प्रमुख माइकल बेकनर ने बयान जारी कर कहा कि कैंपस में अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन संदिग्ध की तलाश जारी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।

इससे पहले, अमेरिका के पोर्टलैंड-वॉशिंगटन बॉर्डर के पास भी एक फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें भारतीय युवक प्रदीप की मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, एक रिटायर्ड फौजी ने स्टोर में दाखिल होकर प्रदीप पर 3-4 गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि हमले का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

प्रदीप के परिवार के अनुसार, वह डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था और हाल ही में उसने फोन पर बताया था कि उसे अच्छा काम मिल गया है तथा जल्द ही वह कर्ज चुका देगा। लेकिन अब उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। अमेरिका में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *