• Home
  • अलीगढ
  • छठ महापर्व के लिए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन एडवाइजरी जारी
Image

छठ महापर्व के लिए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन एडवाइजरी जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 25 अक्टूबर 2025 : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के लिए “सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी: सुरक्षित छठ-सुखद छठ” थीम के तहत विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रभारी अधिकारी आपदा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें। उन्होंने कहा कि घाटों पर उतरते समय पानी की गहराई और फिसलन का विशेष ध्यान रखें तथा अपने बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि नशे की हालत, थकान या अंधेरे में पानी में न उतरें, अनधिकृत घाटों पर पूजा न करें, धक्का-मुक्की, सेल्फी या शोरगुल से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। भीड़ प्रबंधन के तहत घाटों पर प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रखने, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, रस्सी और गोताखोर दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस, होमगार्ड और स्वयंसेवक दल को निरंतर निगरानी में लगाया जाएगा। चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और फायर सर्विस को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश और जनसंदेश प्रसारित किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घाटों पर आतिशबाज़ी, अस्थायी स्टॉल या किसी भी बाधा उत्पन्न करने वाले आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top