• Home
  • अलीगढ
  • तहसील इगलास में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन 31 अक्टूबर से शुरू
Image

तहसील इगलास में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन 31 अक्टूबर से शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 30 जून 2025। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) इगलास पारितोष मिश्रा ने जानकारी दी है कि तहसील इगलास क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित तालाबों का मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन आगामी 31 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा। यह शिविर तहसील सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से तहसीलदार इगलास की अध्यक्षता में आयोजित होगा। लक्ष्य पूर्ति तक यह शिविर प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे।

एसडीएम ने बताया कि पट्टा आवंटन 2500 से 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से 10 वर्षों की अवधि के लिए किया जाएगा। इसमें ग्राम अजाहरी, उत्तमपुर, ऊसरपुर तारापुर, कनौरा, कैमावली, कौआखेड़ा, खेड़िया गुरुदेव, गहलऊ, गांधीग्राम, गुरसैना, गोरई, जलालपुर डेटा, जवार, टमोटिया, तरसारा, तलेसरा, नगला कलुआ बेलौठ, नयावांस, विचौला, वृषभानपुर, भैंया, मांकरौल, बक्सा गिंदौरा, श्यामगढ़ी, सहारा खुर्द, सीतापुर, सुभाषग्राम सहित अनेक गांवों के तालाब शामिल हैं।

इच्छुक पात्र व्यक्ति खसरा, खतौनी, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र के साथ शिविर में आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *