• Home
  • अलीगढ
  • खाटू श्याम जन्मोत्सव में भक्त झूमे, भजनों और सेल्फी पॉइंट ने बढ़ाया आकर्षण
Image

खाटू श्याम जन्मोत्सव में भक्त झूमे, भजनों और सेल्फी पॉइंट ने बढ़ाया आकर्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति द्वारा मंगलवार को मैरिस रोड स्थित कोर्टयार्ड में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्याम भक्तों ने भजनों की सुरमयी प्रस्तुति पर जमकर झूमकर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका परविंदर पलक ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर भक्त भावविभोर हो गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक मुक्ता राजा, अनिल पराशर, राजकुमार सहयोगी, रविंद्र पल सिंह, जयवीर सिंह, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णा पल सिंह, राजीव शर्मा, विवेक बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने बताया कि श्री खाटू श्याम बाबा का जन्म देवउठान एकादशी को हुआ था और भक्त इसे जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में जो भी श्रद्धालु निराश होकर जाता है, बाबा उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।

इस मौके पर आकर्षण का केंद्र बने दो सेल्फी पॉइंट, जिनमें एक में “जय श्री श्याम” की आकृति में दीये जलाए गए थे। वहीं, ‘खाटू वाले नाम की सेल्फी स्टिक’ के साथ भक्तों ने तस्वीरें लेकर यादगार पल संजोए। समिति के महामंत्री विनीत वार्ष्णेय ने बताया कि सेवा समिति का गठन वर्ष 2010 में किया गया था और तब से यह आयोजन निरंतर होता आ रहा है।

Releated Posts

अलीगढ़ में एक ही रात दो बड़ी चोरियां,भाजपा नेता उदयवीर सिंह प्रधान के घर लाखों का माल पार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: महुआखेड़ा और क्वार्सी क्षेत्रों में वारदात, पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं अलीगढ़ में…

ByByHindustan Mirror News Apr 6, 2026

मिलावट के मामलों में बड़ा बदलाव: अब सीधे FIR नहीं, पहले होगी परिवाद शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर शासन ने बड़ी नीति बदलाव करते…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

अलीगढ़ नगर निगम का 1261 करोड़ का बजट पास, 20 मिनट में खत्म हुई बोर्ड बैठक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹1261…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 4-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में यूपी यूके-ऐपीकोन 2026 का भव्य शुभारंभ Aligarh Muslim University के जेएन मेडिकल कॉलेज…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top