• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: हाथीपुल का होगा उद्धार, 62 लाख का प्रस्ताव भेजा गया
Image

अलीगढ़: हाथीपुल का होगा उद्धार, 62 लाख का प्रस्ताव भेजा गया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर हाथीपुल के जीर्णोद्धार की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में 62 लाख रुपये की लागत से पुल के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव सीएम ग्रिड योजना (ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम – अर्बन) के तहत शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

करीब दो सौ साल पुराना यह पुल अलीगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माना जाता है। पिछले दिनों हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने “बोले अलीगढ़” अभियान के तहत इस पुल की जर्जर स्थिति और पानी रिसाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद मेयर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से स्थिति जानी।

निरीक्षण के बाद नगर निगम ने पुल के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया। नगर आयुक्त ने बताया कि हाथीपुल को शहर की विरासत के रूप में सहेजने के लिए विशेष अनुमति और अनुदान का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शासन से अनुमोदन मिलते ही पुल का उद्धार कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर इसे आकर्षक स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाएगा।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top