• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च से चला इलाज
Image

अलीगढ़: इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च से चला इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को बिजली गुल होने से अफरातफरी मच गई। केबिल में अचानक फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे डॉक्टरों और स्टाफ को अंधेरे में काम करना पड़ा। मरीजों की मरहम-पट्टी और प्राथमिक उपचार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद मरम्मत कार्य में एक घंटे से अधिक की देरी हुई, जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थिति इतनी खराब थी कि जिन मरीजों को तुरंत इलाज की जरूरत थी, उनके परिजन खुद मोबाइल की लाइट जलाकर डॉक्टरों की मदद करते दिखे। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा मौजूद होने के बावजूद वह भी चालू नहीं हो सका, क्योंकि उसका कनेक्शन भी उसी लाइन से जुड़ा था जिसमें फॉल्ट आया था। इस दौरान कर्मचारियों की अनुपस्थिति से भी मरीजों में नाराजगी रही। पर्चा काउंटर पर स्टाफ न मिलने पर परिजन भड़क गए और जवाबदेही की मांग उठाई।

मरीजों का कहना था कि जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई में ऐसी लापरवाही किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है। लोगों ने मांग की कि भविष्य में बिजली फॉल्ट या कटौती की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी मरीज की जिंदगी मोबाइल टॉर्च की रोशनी पर निर्भर न रहे।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top