• Home
  • अलीगढ
  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारी: जिलाधिकारी ने सांकरा गंगा घाट का किया निरीक्षण
Image

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारी: जिलाधिकारी ने सांकरा गंगा घाट का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 04 नवंबर 2025 — जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले गंगा स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लेने हेतु सोमवार देर शाम सांकरा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एसडीएम अतरौली सुमित सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के बाद से इस घाट पर अलीगढ़, संभल और बदायूं जनपदों से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा में बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो।

डीएम ने स्थानीय प्रशासन से कहा कि आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही घाट पर तैनात पुलिस व सफाई कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार शान-ए-हैदर, लेखपाल नरेश यादव एवं स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने का निर्देश दिया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *