हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 मार्च: अलीगढ़: प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां दिव्यांग बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत लाभ देने के बजाय केरल का लोगो लगी होम बेस्ड किट वितरित कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री श्री योजना के अंतर्गत अलीगढ़ जिले में 147 दिव्यांग बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष किट वितरित की जानी थी। लेकिन इन किटों पर उत्तर प्रदेश सरकार का नहीं, बल्कि केरल सरकार का लोगो लगा पाया गया। इससे स्पष्ट है कि विभागीय स्तर पर भारी अनदेखी हुई है, जिससे प्रदेश की योजनाओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
यह मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सवाल यह उठता है कि आखिर यह गलती लापरवाही का नतीजा है या फिर इसमें किसी स्तर पर अनियमितता हुई है। स्थानीय अभिभावकों और शिक्षकों में भी इस मुद्दे को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही पर क्या कदम उठाता है और क्या संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।












