• Home
  • Delhi
  • दिल्ली ब्लास्ट पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो: ‘यह साफ तौर पर आतंकी हमला है’
Image

दिल्ली ब्लास्ट पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो: ‘यह साफ तौर पर आतंकी हमला है’

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार शाम दिल्ली में हुए धमाके को “साफ तौर पर आतंकी हमला” बताया। उन्होंने भारत की जांच एजेंसियों की सतर्कता और पेशेवराना रवैये की सराहना करते हुए कहा कि भारत बहुत संयम और कुशलता से जांच कर रहा है। रूबियो ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस घटना पर बातचीत की है।

रूबियो ने कहा कि अमेरिका ने भारत को मदद की पेशकश की, लेकिन भारत इस मामले में “बहुत सक्षम” है और उसे बाहरी सहायता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत जब तथ्यों तक पहुंचेगा, तो उन्हें पारदर्शी तरीके से साझा करेगा।

दोनों नेताओं की मुलाकात कनाडा के नियाग्रा में हुई G-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई, जहां रूबियो ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में इस आतंकी हमले का संबंध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उत-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ने की बात सामने आई है। एजेंसियां एक “व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क” की भी जांच कर रही हैं।

Releated Posts

ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता विफल,ईरान का पाकिस्तान से बातचीत से इनकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ इस्लामाबाद वार्ता रही बेनतीजाईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच जारी सीजफायर की कोशिशें फिलहाल…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल: रणनीति, जल्दबाजी या चुनावी गणित का बड़ा खेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: केंद्र सरकार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण महाभियान-2026 की समीक्षा, संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top