• Home
  • अलीगढ
  • बिजली कटौती पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, मंत्री राकेश गर्ग ने दिए सख़्त निर्देश
Image

बिजली कटौती पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, मंत्री राकेश गर्ग ने दिए सख़्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर | 26 मार्च 2025

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 मार्च:अलीगढ़: उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष व माननीय दर्जा राज्य मंत्री राकेश गर्ग के सामने शहर के व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, लेकिन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

बिजली कटौती से उद्योगपतियों में आक्रोश

शहर के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारियों ने बैठक में हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। व्यापारियों का कहना था कि जैसे ही गर्मी बढ़ती है, वैसे ही बिजली कटौती की समस्या और बढ़ जाती है। बिजली की ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति से उनके उद्योग और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

मंत्री राकेश गर्ग का सख़्त रुख़

बैठक के दौरान मंत्री राकेश गर्ग ने बिजली विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्योगों की समस्याओं को हल करना सरकार की प्राथमिकता है।

गर्ग ने आगरा में बिजली व्यवस्था देख रही टोरेन्ट पावर से तुलना करते हुए स्थानीय बिजली आपूर्ति में आ रही खामियों को उजागर किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी कि ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

व्यापारियों ने रखीं अपनी मांगें

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रमुख व्यापारियों ने कहा कि—
• शहर में बिजली कटौती का सुनिश्चित टाइम टेबल बनाया जाए।
• अनावश्यक ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या को तुरंत हल किया जाए।
• इंडस्ट्री और व्यापार के लिए अलग से बिजली लाइन की व्यवस्था की जाए।

संयुक्त आयुक्त उद्योग समेत कई व्यापारी रहे मौजूद

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग समेत शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी भी मौजूद रहे। इनमें गौरव शर्मा, गौरव मित्तल, जिला मंत्री अवध बघेल, देवेन्द्र राजपूत, राहुल शर्मा, तुलसी डेयरी के प्रबंधक अंशु जी सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।

बैठक के बाद बिजली विभाग के अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुट गए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग व्यापारियों की समस्याओं का हल कब तक निकालता है या फिर व्यापारियों का यह गुस्सा और भड़कता है!

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top