• Home
  • Delhi
  • “अब जर्जर कस्तूरबा गांधी स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, स्मार्ट क्लास और अनुशासन पर डीएम का जोर”
Image

“अब जर्जर कस्तूरबा गांधी स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, स्मार्ट क्लास और अनुशासन पर डीएम का जोर”

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और स्मार्ट क्लास पर डीएम का विशेष फोकस

जर्जर भवनों में पढ़ाई नहीं, अपूर्ण कार्य शीघ्र पूरे हों : डीएम संजीव रंजन

अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा एवं जनपदीय टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना, विद्यालयों में निर्माण कार्यों की प्रगति, छात्र-शिक्षक उपस्थिति तथा शैक्षणिक गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बुनियादी सुविधाओं के बाद अब शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधिकांश विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं काफी हद तक सुदृढ़ हो चुकी हैं, इसलिए अब शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और नियमितता पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष निर्देश
डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शौचालय, परिसर की स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां धन की कमी के कारण कार्य लंबित हैं, वहां क्षेत्र पंचायत, वित्त आयोग एवं अन्य उपलब्ध निधियों का प्रभावी उपयोग कर आवश्यक सुविधाएं विकसित कराई जाएं।

स्मार्ट क्लास और नियमित उपस्थिति अनिवार्य
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था विकसित करने, छात्र-शिक्षक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भविष्य के सशक्त और आत्मनिर्भर समाज की मजबूत आधारशिला है।

जर्जर भवनों में नहीं होगी पढ़ाई
डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों में शैक्षणिक कार्य न कराया जाए। ऐसे भवनों के ध्वस्तीकरण एवं नीलामी की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। साथ ही एआरपी के चयन, शिक्षण-अधिगम सामग्री एवं किट के समुचित उपयोग के निर्देश दिए गए।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक में बीटीएफ बैठकों का नियमित आयोजन, 14 फरवरी तक निपुण आकलन का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, स्पोर्ट ग्रांट एवं ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के सदुपयोग, दिव्यांग विद्यार्थियों का अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा डीबीटी योजना के लिए बैंक के माध्यम से सीडिंग कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

बैठक में सीडीओ योगेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, पीडी भाल चंद त्रिपाठी, एक्सईएन विद्युत, आरईएस, नगर निगम, एसटीओ, डीआईओएस, अपर नगर आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *