• Home
  • UP
  • लखनऊ में बिजली संकट गहराया, 31 उपकेंद्रों पर PAC तैनात, रातभर रहेगा पुलिस पहरा
Image

लखनऊ में बिजली संकट गहराया, 31 उपकेंद्रों पर PAC तैनात, रातभर रहेगा पुलिस पहरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बिजली कटौती और उपभोक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती का फैसला लिया गया है। साथ ही अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली बचाने की अपील

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) की एमडी रिया केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में लेसा (LESA) के निदेशक और सभी मुख्य अभियंता मौजूद रहे। एमडी ने उपभोक्ताओं से बिजली की बचत करने की अपील करते हुए कहा कि एयर कंडीशनर को 25 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाया जाए, जिससे बिजली की खपत कम हो सके।

रात में करेंगे गश्त

बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निदेशक और मुख्य अभियंता रात के समय गश्त करेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों से बुलाए गए तकनीकी कर्मचारियों को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संवेदनशील उपकेंद्रों पर तैनात किया जाएगा। इनका काम उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करना होगा।

बिजली चोरी पर सख्ती

प्रशासन ने बिजली चोरी वाले इलाकों में विजिलेंस टीम के साथ विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिजली संकट के दौरान अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज

बिजली संकट को लेकर गुरुवार को लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पीजीआई थाने में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अराजकता फैलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

#Lucknow #PowerCrisis #UttarPradesh #Electricity #PAC #PoliceSecurity #PowerCut #BreakingNews

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *