• Home
  • Delhi
  • नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता
Image

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया

वॉशिंगटन। अमेरिका और इजराइल के बीच दशकों पुराने मजबूत रिश्तों पर सवाल उठने लगे हैं। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद की गतिविधियों को लेकर खतरे का स्तर बढ़ाकर ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा है। दावा किया जा रहा है कि मोसाद अमेरिकी अधिकारियों और सरकारी तंत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है।

मोसाद पर अमेरिकी अधिकारियों की निगरानी का आरोप

रिपोर्टों के मुताबिक, DIA के सात पन्नों के एक आंतरिक दस्तावेज में इजराइल की जासूसी और डेटा एकत्र करने की क्षमताओं को लेकर चिंता जताई गई है। आरोप है कि मोसाद अमेरिकी अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि व्हाइट हाउस तथा ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार युद्ध तथा विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर क्या चर्चा कर रहे हैं।

ट्रंप-नेतन्याहू के बीच बढ़ रहा अविश्वास?

NBC की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की कुछ नीतियां इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्राथमिकताओं से मेल नहीं खा रहीं। ऐसे में इजराइल कथित तौर पर वैकल्पिक रणनीति यानी ‘प्लान-बी’ पर काम करने के लिए खुफिया जानकारी जुटा रहा है। इससे दोनों नेताओं के बीच बढ़ते अविश्वास की चर्चाओं को भी बल मिला है।

इजराइल ने आरोपों को बताया झूठा

हालांकि वाशिंगटन स्थित इजराइली दूतावास ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। दूतावास का कहना है कि यह रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित और तथ्यों से परे है। बावजूद इसके, विशेषज्ञों का मानना है कि जासूसी से जुड़े मामलों में किसी भी देश द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वीकारोक्ति की संभावना बेहद कम होती है।

Releated Posts

वडनगर-वाराणसी ‘सेवा यात्रा’ के बाइकर्स से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी

गांव-गांव पहुंचा सेवा और जनसंपर्क का संदेश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यात्रियों से जानेंगे जमीनी अनुभव नई दिल्ली, हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Sep 24, 2026

दलित कार्यकर्ता के घर भोजन और रविदास मंदिर में पूजा, नितिन नबीन ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सहारनपुर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान संगठन को एकजुट रहने का संदेश, विकास को बनाया प्रमुख…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *