• Home
  • नई दिल्ली
  • तमिलनाडु में SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, डीएमके समेत 13 याचिकाओं का निस्तारण
Image

तमिलनाडु में SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, डीएमके समेत 13 याचिकाओं का निस्तारण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
बिहार मामले में पहले दिए गए फैसले का हवाला; चुनाव आयोग के अधिकार पर पहले ही लग चुकी है सुप्रीम कोर्ट की मुहर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को चुनौती देने वाली डीएमके समेत कुल 13 याचिकाओं पर गुरुवार को कार्यवाही बंद कर दी। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पहले ही फैसला दिया जा चुका है, इसलिए इन याचिकाओं पर अलग से सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।

डीएमके के संगठन सचिव आर.एस. भारती की ओर से पेश अधिवक्ता विवेक सिंह ने अदालत को बताया कि बिहार में एसआईआर से संबंधित निर्णय आने के बाद इन याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसके बाद पीठ ने सभी 13 याचिकाओं का निपटारा कर दिया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग के इस अधिकार को बरकरार रखा था। डीएमके ने पिछले वर्ष तमिलनाडु में एसआईआर प्रक्रिया को असंवैधानिक, मनमाना और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़ी 54 चुनाव याचिकाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए मद्रास हाईकोर्ट को विशेष निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका पर भी सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस. नायडू ने समयबद्ध सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित करने का अनुरोध किया था, लेकिन सीजेआई ने कहा कि ऐसा आदेश देना “गलत नजीर” स्थापित करेगा।

हालांकि अदालत ने याचिकाकर्ता को आवश्यक राहत के लिए मद्रास हाईकोर्ट जाने की स्वतंत्रता दी। याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 86(7) का हवाला देते हुए छह माह के भीतर चुनाव याचिकाओं के निस्तारण की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का तर्क था कि चुनाव परिणामों को चुनौती देने वाले मामलों में अनावश्यक देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया और कानून की मंशा के विपरीत है।

Releated Posts

मानसून सत्र से पहले तेज हुई सियासी हलचल, सरकार-विपक्ष ने साधी रणनीतिक बिसात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :परिसीमन विधेयक, महंगाई, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार; सरकार पांच…

ByByHindustan Mirror News Jul 17, 2026

23 साल बाद इराक से हटेगी अमेरिकी सेना, 30 सितंबर तक पूरी होगी वापसी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ट्रंप और इराकी प्रधानमंत्री ने किया ऐलान, सुरक्षा की जिम्मेदारी अब पूरी तरह इराकी सेना…

ByByHindustan Mirror News Jul 15, 2026

अलादीन से वेद-उपनिषद तक: अमित शाह ने सुनाया किताबों ने कैसे बदली उनकी जिंदगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :डिजिटल लोकनायक जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय के लोकार्पण पर बोले गृह मंत्री— देश का भविष्य पुस्तकालयों…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; बचाव अभियान जारी, पीएम मोदी ने जताया शोक

फु क्वोक द्वीप के पास हुआ हादसा, नाव में 24 भारतीय सवार थे; दूतावास ने कंट्रोल रूम स्थापित…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top