• Home
  • लखनऊ
  • यूपी में 3,786 बूथ घटे,चुनाव आयोग ने दी 1.73 लाख मतदान केंद्रों को मंजूरी
Image

यूपी में 3,786 बूथ घटे,चुनाव आयोग ने दी 1.73 लाख मतदान केंद्रों को मंजूरी

चुनाव आयोग ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले किया बूथों का पुनर्गठन, एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदाता सूची में रखने का निर्देश

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए नए बूथों के निर्धारण के बाद मतदान केंद्रों की संख्या 1,77,516 से घटकर 1,73,730 रह गई है। इस तरह प्रदेश में कुल 3,786 मतदेय स्थल कम हो गए हैं। आयोग ने नए बूथों की व्यवस्था के साथ मतदाता सूची को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।

1,200 मतदाताओं के मानक पर हुआ निर्धारण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव 1,200 मतदाताओं के निर्धारित मानक के आधार पर तैयार किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग ने इसे 4 नवंबर को अनुमोदित किया। बूथों के पुनर्गठन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी। अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन स्वीकृत 1,73,730 मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। इस पुनरीक्षण की अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 निर्धारित है।

बूथ बदलने पर मतदाताओं को मिलेगी सूचना

जिन मतदाताओं के मतदान केंद्र बदले गए हैं, उन्हें बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से लिखित जानकारी दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों को नए बूथों पर बीएलओ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था की निगरानी बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे।

एक परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर

आयोग ने निर्देश दिया है कि एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची के एक ही भाग में दर्ज किए जाएं। अलग-अलग बूथों पर नाम होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-8 से संशोधन कराया जाएगा। अनुमोदित बूथों की सूची राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। नए और परिवर्तित मतदान केंद्रों का व्यापक प्रचार किया जाएगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के दौरान असुविधा न हो।

#UttarPradesh #Election2027 #ElectionCommission #VoterList #PollingBooths

Releated Posts

कुर्मी वोट बैंक पर भाजपा की नजर, पटेल जयंती पर यूपी के 98 जिलों में होंगे कार्यक्रम

पिछड़ा मोर्चा सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाएगा जन-जन तक, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 20, 2026

यूपी कांग्रेस कार्यालय में जूतम-पैजार, आराधना मिश्रा और अजय राय के समर्थक भिड़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुआ विवाद, धरने पर बैठे अजय राय;…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

25 सितंबर से कैंपस में उतरेगी सपा की छात्रसभा, पर्चा और संविधान की किताब से संवाद

पेपर लीक, रोजगार, फीस, आरक्षण और छात्र अधिकारों को बनाया अभियान का आधार; Gen-Z से संपर्क बढ़ाने की…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *