• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • नेपाल से भारत लायी जा रही अफीम की बड़ी खेप पकड़ी, 45 लाख की कीमत

नेपाल से भारत लायी जा रही अफीम की बड़ी खेप पकड़ी, 45 लाख की कीमत

श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के तहत SOG प्रभारी, SSB और स्थानीय पुलिस की टीम ने सिरसिया थाना क्षेत्र के सुईया बॉर्डर के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही अफीम की खेप को बरामद किया गया।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर इलाके में जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एक व्यक्ति को रोका गया, जिसके पास से 4 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अफीम नेपाल से अवैध रूप से लाकर भारत के पानीपत, हरियाणा भेजी जा रही थी। तस्करी की इस कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

छह साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला,दो आरोपी बरी;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *