• Home
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर को IED ब्लास्ट की धमकी, तमिलनाडु ISI सेल का दावा; साइबर थाने में FIR दर्ज
Image

अयोध्या राम मंदिर को IED ब्लास्ट की धमकी, तमिलनाडु ISI सेल का दावा; साइबर थाने में FIR दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को एक बार फिर अराजक तत्वों ने निशाना बनाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सोमवार तड़के एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मंदिर को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में दावा किया गया कि हमला तमिलनाडु में हुए घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए किया जाएगा। धमकी देने वाले ने खुद को तमिलनाडु ISI सेल का इंचार्ज बताया और लिखा, “बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा।”

ट्रस्ट के अकाउंटेंट महेश कुमार ने इसकी शिकायत साइबर थाना अयोध्या में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, जो पूरी तरह पुख्ता पाई गई। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इस धमकी में कोई दम नहीं है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए भरोसेमंद पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है, और हाईटेक सेंसर युक्त 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।

Releated Posts

अयोध्या में आज ऐतिहासिक समारोह: PM मोदी करेंगे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज की स्थापना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByHindustan Mirror News Nov 25, 2025

अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 33 अधिकारियों की ड्यूटी शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे व राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को…

ByByHindustan Mirror News Nov 15, 2025

अयोध्या में 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर पर ध्वजारोहण, बंटने लगे निमंत्रण पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारियां चरम पर हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

अयोध्या दीपोत्सव: कांग्रेस ने कहा था श्रीराम काल्पनिक, ये लोग बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025ः अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top