• Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तानी नागरिक समरीन ने कहा- “मुझे क्यों दी जा रही है सजा?”
Image

पाकिस्तानी नागरिक समरीन ने कहा- “मुझे क्यों दी जा रही है सजा?”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,

पाकिस्तानी सिविल रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर आज पाकिस्तानियों का जमावड़ा देखा जा रहा है, खासकर पहलगाम हमले के बाद। कई पाकिस्तानी नागरिक अपनी एग्जिट फॉर्म की प्रक्रिया के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के इस ऑफिस में आ रहे हैं। इस बीच, एक पाकिस्तानी नागरिक समरीन ने मीडिया से बातचीत की और अपनी परेशानियों को साझा किया।

समरीन ने ANI से बात करते हुए कहा, “आखिर मेरी क्या गलती है? मुझे क्यों सजा दी जा रही है?” वह फूट-फूट कर रोने लगीं और आगे बताया कि, “मैं सितंबर में भारत आई थी और अक्टूबर में मेरी शादी हो गई थी। मेरा लॉन्ग टर्म वीजा अब तक नहीं मिला है। मुझे कल ही वापस जाने के लिए कह दिया गया।” समरीन का कहना था कि जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा नहीं है, उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि पहलगाम में जो हुआ, उसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

समरीन ने बताया कि उन्हें वीजा के लिए पहले भी 7 महीने तक इंतजार करना पड़ा था और अब वे फिर मुश्किलों का सामना कर रही हैं। समरीन ने कहा, “जिसने गलती की, उसे सजा दो, हम आम नागरिकों का क्या कसूर है? हमें क्यों इन विवादों में घसीटा जा रहा है?”

बता दें कि आज पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आखिरी दिन है, और उन्हें अल्टिमेटम दिया गया है कि वे आज तक अपनी एग्जिट प्रक्रिया पूरी कर लें।

Releated Posts

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

ईरान ने ट्रंप के होर्मुज ‘20% टोल’ दावे को बताया अतिशयोक्ति, अमेरिकी दखल पर दी सख्त चेतावनी

विदेश मंत्री अराघची बोले— होर्मुज का संरक्षक ईरान है; अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और सहयोगी देशों को भी दी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

टाइफून बावी का कहर: चीन डूबा, ताइवान-ताजिकिस्तान में तबाही, लाखों लोग बेघर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तीन देशों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चीन में सड़कों पर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top