• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में स्कूल वैन की ओवरस्पीडिंग पर सख्त नियम, हो सकती है स्कूल की मान्यता रद्द
Image

यूपी में स्कूल वैन की ओवरस्पीडिंग पर सख्त नियम, हो सकती है स्कूल की मान्यता रद्द

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,

उत्तर प्रदेश में स्कूली वाहनों के ओवरस्पीडिंग को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। अब अगर कोई स्कूल वैन या बस 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक दौड़ती नजर आएगी, तो संबंधित स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने स्कूली वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है और आरटीओ ने वाहन चेकिंग के लिए अपने इंटरसेप्टर का इस्तेमाल करने के आदेश दिए हैं।

यदि किसी स्कूल वैन या बस की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक पाई जाती है, तो विभाग शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर उस स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश करेगा। दरअसल, स्कूल वैन के ड्राइवर अक्सर स्पीड गवर्नर से छेड़छाड़ कर 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चला रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

चालकों की मनमानी पर होगी सख्त कार्रवाई

आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने कहा कि स्कूली वाहनों की ओवरस्पीडिंग और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक दोनों जिम्मेदार होंगे। बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धेरपकड़ और औचक जांच का अभियान

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ओवरस्पीडिंग की जांच के लिए इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रमुख रूटों पर अफसर उपस्थित रहेंगे, जो ओवरस्पीडिंग की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही, शहर के मुख्य स्कूलों के बाहर औचक जांच भी की जाएगी, जिसमें स्पीड गवर्नर की जांच की जाएगी। यह अभियान अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है।

Releated Posts

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top