• Home
  • अयोध्या
  • अयोध्या में शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या
Image

अयोध्या में शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या


अयोध्या | रामपुर गौहनिया, उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में रविवार की रात एक शादी समारोह उस समय मातम में तब्दील हो गया जब डीजे पर डांस के दौरान महिलाओं से हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और इसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना खंडासा थाना क्षेत्र के रामपुर गौहनिया गांव की है।

क्या है पूरा मामला?

रामपुर गौहनिया गांव निवासी पन्ना लाल की पुत्री रंजना की शादी रविवार को थी। रुदौली क्षेत्र के बहार पूरे कोड़रा गांव से बारात आई थी। रात करीब 12:30 बजे जब द्वार पूजा की रस्म संपन्न हो चुकी थी, महिलाएं लावा मांगने की रस्म के लिए गांव के बाहर गई थीं। उसी दौरान कुछ बाराती, जिनमें युवक गंगा (30 वर्ष) भी शामिल था, भोजन करके जनवासे की ओर लौट रहे थे। रास्ते में महिलाओं से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात बढ़ने पर कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और मौके पर मौजूद भीड़ ने गंगा की बेरहमी से पिटाई कर दी। वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में घायल को अयोध्या जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी की खुशियां पल में मातम में बदलीं

घटना की खबर मिलते ही शादी का जश्न मातम में बदल गया। बारात और गांव दोनों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर खंडासा थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को संभालते हुए विवाह की रस्मों को जैसे-तैसे पूरा करवाया।

हत्या का केस दर्ज, दो नामजद आरोपी

मृतक की पत्नी ज्ञानसी की तहरीर पर रामनगर टंडवा गांव के रहने वाले बृजेश और मनीष सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि,

“डीजे पर डांस के दौरान वाद-विवाद हुआ, जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान वर पक्ष के युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव का माहौल है, लिहाजा एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Releated Posts

अयोध्या राम मंदिर में बदला अर्चकों का पहनावा, 15 अगस्त से पीली रेशमी धोती-अंगवस्त्र अनिवार्य

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: चौबंदी की जगह अब पीतांबर में नजर आएंगे रामलला के अर्चक, सभी शिफ्टों के पुजारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पूछताछ में टूटा रामाशंकर मिश्रा, पुलिस के सामने खोले कई अहम राज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रिमांड के दौरान बरामद हुए दस्तावेज और DVR, जमीन में निवेश की बात कबूली; सह-आरोपी…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था पैसों का बंटवारा, मास्टरमाइंड ने पुलिस को दिखाई जगह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जांच में VIP दर्शन नेटवर्क, अवैध वसूली और मंदिर कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *