• Home
  • मुरादाबाद
  • मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस पर डंडे से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
Image

मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस पर डंडे से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। यह घटना 14 अप्रैल की रात को रामपुर दोराहे के पास की है, जब टीएसआई जयप्रकाश सिंह यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ड्यूटी पर मौजूद थे।

बाइक रोके जाने पर भड़का युवक

करीब रात 10 बजे एक युवक, जिसकी बाइक को पुलिस ने रोका था, अचानक हाथ में डंडा लेकर पुलिस के पास आया और ट्रैफिक पुलिस के दरोगा जयप्रकाश सिंह के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने एक के बाद एक कई बार डंडा मारा, जिससे टीएसआई घायल हो गए।

पुलिस टीम पर भी किया हमला

टीएसआई जयप्रकाश सिंह के साथ ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल प्रदीप सिंह और होमगार्ड हरिओम सिंह तथा कुंवर सिंह ने जब हमलावर को रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन पर भी डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पकड़े गए युवक ने अपना नाम सावेज आलम उर्फ साहिल पुत्र जमील अहमद निवासी रामपुर दोराहा बताया। युवक एक ऑटो चालक है। उसे तुरंत पकड़कर कटघर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया।

Releated Posts

11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हादसा, 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 28 वर्षीय शिवम…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *