• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: खाद संकट पर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

अलीगढ़: खाद संकट पर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 23 अगस्त 2025
प्रदेशभर में खाद की किल्लत से परेशान किसानों को राहत नहीं मिल रही है। खेतों में बोआई का समय होने के बावजूद किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद पाने से वंचित रह रहे हैं। इसी गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को पूरे प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया।

अलीगढ़ में खैर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार काजल तोमर को महामहिम राज्यपाल महोदया जी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

नेताओं के बयान
  • जिला अध्यक्ष संजीव कौशिक ने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही से किसानों की कमर टूट गई है। खेती का मौसम चल रहा है और सरकार खाद उपलब्ध कराने में नाकाम है।
  • किसान प्रकोष्ठ जिला महासचिव नीरज छोकर ने कहा कि किसान अपनी ही धरती पर बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहा है।
  • किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कैप्टन विजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भर रही है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटक रहा है।
आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगे
  1. किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
  2. खाद वितरण में हो रही कालीबाज़ारी और भ्रष्टाचार पर रोक लगे तथा पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  3. दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
  4. खाद की कमी से प्रभावित किसानों के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए।
किसान यूनियन का समर्थन

किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रवक्ता विजय सिंह ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, जबकि किसानों की उपेक्षा की जा रही है।

मौजूद रहे प्रमुख लोग

इस मौके पर ऋषि सारस्वत, नीतू स्पेंसर, कल्याण सिंह फौजी, तरुण आर्य, प्रेमपाल सिंह फौजी, गजेंद्र चौधरी, विजय सिंह, रविंद्र चौधरी, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, नेम सिंह राणा, रामेश्वर शर्मा, चौब सिंह, कालीचरण, देवदत्त चौधरी, बनवारी लाल, मुरारी लाल, गोपी शर्मा, गजेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *