• Home
  • अलीगढ
  • एसआईआर में लापरवाही पर 45 कर्मचारियों पर कार्रवाई, कई निलंबित व वेतन रोका गया
Image

एसआईआर में लापरवाही पर 45 कर्मचारियों पर कार्रवाई, कई निलंबित व वेतन रोका गया

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:।
मतदाता पुनरीक्षण सूची (एसआईआर) कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर और कोल विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 45 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। एसडीएम कोल महिमा राजपूत ने बताया कि जांच में लापरवाही स्पष्ट मिलने पर सुपरवाइजर, लेखपाल, अमीन और अनुदेशकों के खिलाफ निलंबन व वेतन रोकने जैसे कदम उठाए गए हैं।

कोल क्षेत्र में अमीन सत्येंद्र सिंह चौहान, अनुदेशक रेनू मित्तल, रामकिशन, अजय कुमार, संतोष, अनिल भारद्वाज, लेखपाल प्रवीण कुमार, अमीन सोहेल अहमद, अमित आर्य, अनुदेशक धीरज कुमार और प्रधानाध्यापक बृजेंद्र बाबू पर कार्रवाई की गई है। कई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं, जिनमें लेखपाल राजेश कुमार, संदीप गोस्वामी, सतीश चंद्र, संग्रह अमीन दिनबहादुर और जगबीर सिंह शामिल हैं।

निलंबित कर्मचारियों में शहर क्षेत्र से लेखपाल मीनू गोयल, पंकज सिंह, संग्रह अमीन राजपाल सिंह और विषम स्वरूप के नाम शामिल हैं। वहीं कोल क्षेत्र से पी. मिश्रा और संग्रह अमीन प्रवीण कुमार को निलंबित किया गया है।
इसके अतिरिक्त वेतन रोकने की कार्रवाई शहर विधानसभा क्षेत्र के लेखपाल राष्ट्र गौरव, रामप्रकाश बघेल, रजनीश कुमार, अंकुर वार्ष्णेय, गोपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *