• Home
  • UP
  • यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,21 परीक्षा केंद्रों पर 10,392 परीक्षार्थी, निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के लिए सख्त निर्देश
Image

यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,21 परीक्षा केंद्रों पर 10,392 परीक्षार्थी, निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 28 जनवरी 2026:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में केंद्र सुपरवाइजर्स, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

01 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा

एडीएम सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अलीगढ़ में 01 फरवरी 2026 (रविवार) को यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 10,392 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता के बिना परीक्षा संपन्न कराई जाए।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में एडीएम सिटी ने आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर सामान्य घड़ी सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी युक्त क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है, जहां अभ्यर्थी अपने आवश्यक सामान सुरक्षित रख सकेंगे।

कक्ष निरीक्षकों को दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश

केंद्र सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया गया कि वे कक्ष निरीक्षकों को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत करा दें, ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ आयोजित हो सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और गोपनीयता के पुख्ता इंतजाम

जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। प्रश्नपत्रों एवं अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित भंडारण, समयबद्ध वितरण तथा परीक्षा उपरांत जिला कोषागार में सुरक्षित जमा कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परीक्षा केन्द्र: अग्रसैन इण्टर कालेज हरदुआगंज, बाबूलाल जैन इण्टर कालेज खिरनीगेट, चम्पा अग्रवाल कन्या इण्टर कालेज अचलताल, चिरंजीलाल बालिका इण्टर कालेज सासनीगेट, डी०ए०वी० इण्टर कालेज निकट नौरंगाबाद, धर्म समाज महाविद्यालय अचल ताल, धर्म समाज इण्टर कालेज निकट पडाव दुबे, गोपीराम पालीवाल इण्टर कालेज, राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज सराय मानसिंह खिरनीगेट, हीरालाल बारहसेनी इण्टर कालेज अचलताल, जनता इण्टर कालेज अनूपशहर रोड छेरत, नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कालेज निकट घण्टाघर, रघुवीर सहाय इण्टर कालेज निकट खिरनीगेट आगरा रोड, रतनप्रेम डी०ए०वी० बालिका इण्टर कालेज नौरंगाबाद, एस०एम०बी०इण्टर कालेज रामघाट रोड, श्री वार्ष्णेय महविद्यालय अचलताल, श्री माहेश्वर गर्ल्स इण्टर कालेज मदार गेट, श्री माहेश्वर इण्टर कालेज, सासनीगेट, श्री उदय सिंह जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज उदयसिंह जैन रोड, श्री टीकाराम गर्ल्स इण्टर कालेज रामघाट रोड एवं श्री टीकाराम गर्ल्स महाविद्यालय रामघाट रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विभागीय समन्वय से व्यवस्थाएं मजबूत

नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं स्वच्छता से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। प्रशासन ने दोहराया कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर आयोग के जिला समन्वय रामजीत द्वारा भी उपस्थित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। बैठक में डीओईओएस पूरन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *