• Home
  • अलीगढ
  • धरणीधर सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्यों पर प्रशासन की पैनी निगरानी आस्था, विश्वास और विरासत से कोई समझौता नहीं – एसडीएम इगलास
Image

धरणीधर सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्यों पर प्रशासन की पैनी निगरानी आस्था, विश्वास और विरासत से कोई समझौता नहीं – एसडीएम इगलास

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
जनआस्था, धार्मिक विश्वास और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक प्राचीन धरणीधर सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सरोवर के विकास में गुणवत्ता, पारदर्शिता और मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इसी उद्देश्य से निर्माण कार्यों की सतत निगरानी, जांच और परीक्षण किया जा रहा है।

निर्माण कार्यों की सघन जांच

स्थानीय नागरिकों से प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से परखा गया। कुछ सामग्री प्रथम दृष्टया मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को तत्काल कड़े निर्देश दिए गए कि सभी कार्यों में केवल स्वीकृत एवं मानक सामग्री का ही प्रयोग किया जाए। तहसील प्रशासन द्वारा निर्माण सामग्री के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दोषपूर्ण कार्य पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर दोषपूर्ण कार्य अथवा अमानक सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भुगतान पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला जाएगा। प्रशासन ने दो टूक कहा कि धरणीधर सरोवर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि जनआस्था, धार्मिक चेतना और ऐतिहासिक पहचान का जीवंत केंद्र है।

थर्ड पार्टी जांच से गुणवत्ता सुनिश्चित

यह भी बताया गया कि सरोवर से जुड़े सभी विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की नियमित थर्ड पार्टी जांच लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा कराई जा रही है। गुणवत्ता पूरी तरह संतोषजनक पाए जाने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

अधिकांश कार्य पूर्ण, शेष जल्द होंगे पूरे

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि धरणीधर सरोवर में रिटेनिंग वॉल, इंटरलॉकिंग, घाट निर्माण, रेलिंग एवं विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए कुल रुपये 1 करोड़ 99 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं तथा अवशेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

प्रशासनिक सतर्कता और निरंतर निगरानी यह स्पष्ट करती है कि धरणीधर सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप, जनहित और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संपन्न कराया जा रहा है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *