हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश: रविवार देर रात सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरूई किशुनदासपुर गांव में खेत की सिंचाई कर रहे एक अधिवक्ता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी महेंद्र कुमार मौर्य के रूप में हुई है। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र मौर्य देर रात खेत की सिंचाई कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर अखंड नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।














