• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सीएम की फटकार के बाद अलीगढ़ नगर निगम एक्शन मोड में,अधीनस्थों को 48 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम
Image

अलीगढ़: सीएम की फटकार के बाद अलीगढ़ नगर निगम एक्शन मोड में,अधीनस्थों को 48 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम

हिंदुस्तान मिरर : अलीगढ़
रिपोर्ट: संजय सक्सेना


नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को दी चेतावनी, 48 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अलीगढ़ में सफाई, जलनिकासी और गड्ढा युक्त सड़कों को लेकर जताई गई नाराज़गी के बाद नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट से लौटते ही आपात बैठक बुलाकर अधीनस्थों की कड़ी क्लास ली और उन्हें 48 घंटे में ठोस सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम की नाराज़गी के बाद नगर आयुक्त ने साफ कर दिया है कि अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहर की तस्वीर बदलने के लिए 7 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें चारों ज़ोन के ज़ोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक और सफाई अधिकारी 24×7 फील्ड में तैनात रहेंगे।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी मुख्य मार्गों से निर्माण सामग्री और जमा कचरा तुरंत हटाया जाए, खाली प्लॉटों की सफाई युद्धस्तर पर की जाए और जलभराव रोकने हेतु सभी प्रमुख नालों की तलीझाड़ सफाई के साथ लोहे की जाली लगाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में मौजूद रहकर कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी करने के लिए कहा।

प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सीएम की नाराज़गी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने सफाई, जलनिकासी और गड्ढा-मुक्त सड़कों के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुखमा और अर्बन कंपनी के साथ-साथ एसएफआई और सफाई कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:

  • सभी नालों की सफाई 48 घंटे में पूरी की जाए।
  • सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
  • प्रमुख बाजारों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
  • गड्ढा-मुक्ति कार्यों की दैनिक निगरानी कर रिपोर्ट भेजी जाए।
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सभी वार्डों में साफ-सफाई और घरों पर तिरंगा लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
  • जलकल विभाग सभी पंपिंग स्टेशनों की कार्यशीलता सुनिश्चित करे।
  • धार्मिक स्थलों, चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष सफाई, धुलाई और चूने का छिड़काव कराया जाए।
  • लाइटिंग और सड़क सुधार कार्य तत्काल शुरू हों।

नगर आयुक्त का स्पष्ट संदेश है कि सीएम की मंशा के अनुरूप शहर को एक नया स्वरूप देने के लिए अब कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अधिकारी फील्ड में उतरें और ज़मीन पर परिणाम दिखें, यही उनकी प्राथमिकता है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *