• Home
  • जम्मू-कश्मीर
  • आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई, घर नहीं अब खंडहर बचे
Image

आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई, घर नहीं अब खंडहर बचे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 25 अप्रैल: 2025,

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: आतंकियों के घरों को किया गया ध्वस्त, LoC पर भी जवाबी हमला

पहलाम हमले के गुनहगारों पर सेना का बड़ा एक्शन

पहलाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने कठोर कदम उठाते हुए आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस हमले में शामिल आतंकियों के घरों को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। सेना लगातार अलर्ट मोड में है और संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चला रही है।

त्राल में आतंकी आसिफ शेख का घर गिराया गया

दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित मोंघामा गांव में आतंकी आसिफ शेख के घर को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। सेना को सर्च ऑपरेशन के दौरान घर में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं और विस्फोटक पदार्थ पाए गए। खतरे को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की गई।

  • आसिफ शेख लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी है।
  • इस पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
  • इससे पहले राज्य सरकार ने उस पर 3 लाख का इनाम घोषित किया था।
  • आसिफ की उम्र लगभग 26 वर्ष है।

बिजबेहरा में आदिल थोकर के घर पर भी कार्रवाई

पहलाम हमले में शामिल होने के संदेह के आधार पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आदिल थोकर के बिजबेहरा इलाके में स्थित घर को भी गिरा दिया गया। सुरक्षाबलों ने सबूतों के आधार पर यह कठोर कदम उठाया।

घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आतंकियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां उन सभी क्षेत्रों में तलाशी ले रही हैं जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

LoC पर पाकिस्तान को करारा जवाब

पहलाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से LoC पर हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया है। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Releated Posts

गुलमर्ग गोंडोला हादसा: 65 केबल कारों में फंसे 300 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:तकनीकी खराबी से अचानक रुकी रोपवे सेवा, सेना और राहत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा जम्मू-कश्मीर के…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

पहलगाम हमले की NIA चार्जशीट: ‘लंगड़ा’ मास्टरमाइंड का खुलासा, आतंकियों को मिली स्थानीय सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ जांच में सामने आए नए तथ्य पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में…

ByByHindustan Mirror News May 21, 2026

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: श्रीनगर/जम्मू-कश्मीर, 22 अप्रैल 2026जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी पर…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

सीजफायर की पहल करें पीएम मोदी, युद्ध जल्द खत्म हो: उमर अब्दुल्ला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम एशिया तनाव पर बड़ा बयानजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पश्चिम एशिया में जारी…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top