• Home
  • अहमदाबाद
  • अहमदाबाद: DJ की तेज आवाज से बेकाबू हुए हाथी, जगन्नाथ यात्रा में मची अफरातफरी, 4 घायल
Image

अहमदाबाद: DJ की तेज आवाज से बेकाबू हुए हाथी, जगन्नाथ यात्रा में मची अफरातफरी, 4 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025

अहमदाबाद: 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब डीजे की तेज आवाज से एक हाथी बेकाबू हो गया और इधर-उधर दौड़ने लगा। यह घटना खाड़िया क्षेत्र में हुई, जहां रथयात्रा का रूट गुजरता है। एक हाथी के भड़कने से दो अन्य हाथी भी निरंकुश हो गए, जिसके बाद कुल 5-6 हाथी बेकाबू हो गए। इनमें से तीन हाथी खाड़िया की गलियों में दौड़ने लगे, जिससे भक्तों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

3-4 लोग घायल, मीडियाकर्मी भी शामिल
इस भगदड़ में 3-4 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें एक मीडियाकर्मी भी शामिल है। घायलों को मामूली चोटें आईं, क्योंकि लोग समय रहते संभल गए और रास्ता खाली कर दिया। सौभाग्यवश, हाथियों के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को बचा लिया।

वन विभाग और महावतों ने पाया काबू
रथयात्रा में सबसे आगे चलने वाले गजराजों के साथ वन विभाग की टीम और महावत मौजूद थे। जैसे ही हाथी बेकाबू हुए, वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। उनके पास ट्रैंक्विलाइज़र और अन्य उपकरण थे, जिनके जरिए 15 मिनट की मशक्कत के बाद हाथियों को काबू में किया गया। इस दौरान रथयात्रा को 15 मिनट के लिए रोका गया। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रथयात्रा फिर शुरू
हाथियों को गलियों से निकालकर मुख्य मार्ग पर लाया गया और स्थिति नियंत्रित होने के बाद रथयात्रा फिर से शुरू की गई।

Releated Posts

गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: जैश के आतंकी मॉड्यूल पर शिकंजा, 13 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :तीन साल से चल रही थी तैयारी, आईईडी परीक्षण, हथियार प्रशिक्षण और कट्टरपंथी नेटवर्क खड़ा…

ByByHindustan Mirror News Jul 18, 2026

पीएम मोदी बोले योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पीएम मोदी बोले— योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी, ओलंपिक तक…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत का जलवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अहमदाबाद के नारनपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: फ्यूल कटऑफ बना हादसे की वजह, रिपोर्ट में खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:12 जुलाई 2025 Air India Flight 171 दुर्घटना की AAIB रिपोर्ट से चौंकाने वाले तथ्य सामने…

ByByHindustan Mirror News Jul 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *