• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में उच्च शिक्षा को नए रूप में ढालने में एआई की भूमिका 
Image

एएमयू में उच्च शिक्षा को नए रूप में ढालने में एआई की भूमिका 

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ, 5 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन द्वारा ‘उच्च शिक्षा को नया रूप देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका’ विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान प्रसिद्ध शिक्षाविद् और शैक्षणिक नवाचारों के विशेषज्ञ प्रो. अहरार हुसैन द्वारा दिया गया।

प्रो. हुसैन ने बताया कि किस तरह एआई उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रहा है। उन्होंने पर्सनलाइज्ड लर्निंग, स्मार्ट कंटेंट डिलीवरी, ऑटोमैटेड असेसमेंट, बेहतर छात्र सहायता प्रणाली और डेटा आधारित शैक्षणिक निर्णयों जैसे पहलुओं पर प्रकाश डाला और एआई के प्रयोग में नैतिक जिम्मेदारियों और व्यवहारिक चुनौतियों का भी उल्लेख किया।

केन्द्र के निदेशक प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी ने प्रो. हुसैन का स्वागत करते हुए कहा कि आज के बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में एआई की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है और तकनीकी प्रगति को अपनाना जरूरी हो गया है।

इस ऑनलाइन व्याख्यान में विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र बड़ी संख्या में जुड़े और सार्थक चर्चा में भाग लिया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *