• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 104 बटालियन आरएएफ में एएमयू के नेत्र विज्ञान संस्थान द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान
Image

अलीगढ़: 104 बटालियन आरएएफ में एएमयू के नेत्र विज्ञान संस्थान द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान

अलीगढ़, 1 सितम्बरः नेत्रदान पखवाड़ा के तहत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालिज के नेत्र विज्ञान संस्थान के नेत्र बैंक की ओर से सोमवार को 104 बटालियन आरएएफ, रामघाट रोड पर नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट विनोद कुमार के सहयोग से हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने कॉर्नियल अंधत्व की रोकथाम और नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

जेएनएमसी के आप्थलमोलोजी विभाग के डॉ. एम. साक़िब ने बताया कि एक नेत्र दाता की बदौलत दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के छह घंटे के भीतर कॉर्निया सुरक्षित किया जा सकता है और इससे मृतक के चेहरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। नेत्र बैंक की टीम चौबीसों घंटे सक्रिय रहती है ताकि शपथ लेने वाले व्यक्ति के निधन पर समय से नेत्र प्राप्त किए जा सकें।

कार्यक्रम में 50 से अधिक आरएएफ कर्मियों की आंखों की जांच की गई। उन्हें विभिन्न नेत्र रोगों और उनके बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। यह अभियान विभागाध्यक्ष प्रो. ए.के. अमितावा और प्रो. जिया सिद्दीकी (नेत्र बैंक प्रभारी, नेत्र विज्ञान संस्थान) के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 25 अगस्त को एएमयू नेत्र बैंक ने देहदान संस्था के सहयोग से विशेष मदर टेरेसा शेल्टर होम में नेत्रदान एवं नेत्र-जांच शिविर लगाया। इस शिविर का संचालन डॉ. अमन, डॉ. नदीम, डॉ. हर्षित, डॉ. सृष्टि और डॉ. शशांक ने किया।

कार्यक्रम में जेएनएमसीएच के स्नातक छात्रों आर्यन प्रताप सिंह, अभिनव कुमार, खदीजा फ़ातिमा, पलक गुप्ता और मोहम्मद सबूर ने नेत्रदान पर एक सड़क नाटक प्रस्तुत किया, जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा। अंत में डॉ. साकिब ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *