• Home
  • UP
  • अलीगढ़: 27.20 लाख की साइबर ठगी, ई-सिम बनाकर उड़ाए रुपये
Image

अलीगढ़: 27.20 लाख की साइबर ठगी, ई-सिम बनाकर उड़ाए रुपये

अलीगढ़ में साइबर ठगी और एटीएम फ्रॉड की घटनाएं बढ़ीं: व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता सहित कई लोग बने शिकार

अलीगढ़,
अलीगढ़ में साइबर अपराध और एटीएम फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटनाओं में बन्नादेवी क्षेत्र के एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक, एक भाजपा कार्यकर्ता और एक युवक से अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27.20 लाख की साइबर ठगी: ई-सिम बनाकर उड़ाए रुपये

बन्नादेवी क्षेत्र स्थित संकल्प अपार्टमेंट, रघुवीरपुरी निवासी जागेश कुमार वार्ष्णेय, जो अचल रोड पर संसार प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं, से 27.20 लाख रुपये की ठगी की गई। जागेश के दो बैंक खाते हैं – एक पीएनबी एसवी कॉलेज शाखा में और दूसरा केनरा बैंक SME शाखा, गूलर रोड में।
16 जुलाई को जब वह बैंक में शिकायत लेकर पहुंचे कि उनके मोबाइल पर अकाउंट डिटेल्स नहीं आ रही हैं, तो उन्हें प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी गई। जैसे ही वे बाहर निकले, दोपहर 1:27 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को पीएनबी कर्मचारी बताते हुए अकाउंट डिटेल्स मांगी। डिटेल देने के बाद आरोपी ने ई-सिम बनवा लिया और 21 से 25 जुलाई के बीच उनके केनरा बैंक खाते से कुल ₹27,20,015 उड़ा लिए।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एटीएम में फंसा कार्ड, खाते से 23 हजार की निकासी

देहलीगेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी भाजपा कार्यकर्ता अम्तेश्वर से एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है।
26 जुलाई को वह बारहद्वारी स्थित SBI एटीएम पर रुपये निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही फंस गया और रुपये भी खाते से कट गए, लेकिन बाहर नहीं निकले। परेशान होकर उन्होंने एटीएम पर लिखे टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले युवक ने कहा कि कर्मचारी बाइक से नहीं आ सकता, आप बस स्टैंड आ जाइए।
जब अम्तेश्वर बस स्टैंड पहुंचे, वहां कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच एक युवक एटीएम में घुसकर कार्ड निकालकर 23 हजार रुपये निकाल ले गया।
घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.08 लाख की ठगी

जवां थाना क्षेत्र के गांव सांथा निवासी उमेश कुमार शर्मा से उनके पुराने दोस्त ने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.08 लाख ठग लिए।
आरोपी आगरा के टोढ़ी का पुरा निवासी रामसुंदर है, जो ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में उमेश का सहकर्मी रह चुका है। रामसुंदर ने जिला चिकित्सालय, उन्नाव में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति का झांसा दिया। फर्जी डॉक्युमेंट भेजे गए, लेकिन नियुक्ति नहीं हुई।
आरोपी ने पहले ₹30,000 ऑनलाइन लिए, फिर अलीगढ़ पोस्टिंग के नाम पर ₹15,000 और अन्य तरीकों से कुल ₹1,08,000 ऐंठ लिए।
अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *