• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन
Image

अलीगढ़: महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन

घरेलू हिंसा व दहेज उन्मूलन पर हुई सार्थक चर्चा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 27 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड धनीपुर के मदर टेरेसा डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन पर विस्तार से चर्चा की गई। विभागीय टीम ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना प्रमुख थीं।

साथ ही टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090, और महिला हेल्पलाइन 181 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी, ताकि संकट की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *