• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ बना यूपी का दूसरा स्मार्ट लाइट शहर,स्ट्रीट लाइटें अब खुद जलेंगी और खुद बंद होंगी
Image

अलीगढ़ बना यूपी का दूसरा स्मार्ट लाइट शहर,स्ट्रीट लाइटें अब खुद जलेंगी और खुद बंद होंगी

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
अलीगढ़ नगर निगम ने स्मार्ट सिटी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्ट्रीट लाइट ऑटोमेशन सिस्टम की शुरुआत की है। बुधवार को मेयर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने फिरदौस नगर पुल के नीचे इस सिस्टम का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत अब शहर की 66 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें शाम को अपने आप जलेंगी और सुबह सूर्योदय से पहले स्वतः बंद हो जाएंगी। इसके साथ ही अलीगढ़, नोएडा के बाद उत्तर प्रदेश का दूसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां स्ट्रीट लाइटें ऑटोमेशन सिस्टम से संचालित होंगी।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सभी लाइटों की निगरानी होगी, और पार्षदों को नगर निगम द्वारा दिए गए लैपटॉप से अपने वार्ड की लाइटों की स्थिति घर बैठे देखने की सुविधा मिलेगी। इससे ऊर्जा की बचत होगी और लाइटों की आयु भी बढ़ेगी। मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि यदि किसी लाइट की मरम्मत 12 घंटे में नहीं होती है तो संबंधित कंपनी पर प्रति लाइट ₹50 का जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि दो माह में चारों जोनों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। ट्रेडिंग इंजीनियर्स झाँसी और मैट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। जोन 1 से 4 तक कुल बजट व्यय लगभग ₹31.66 करोड़ प्रतिवर्ष तय किया गया है। इस सिस्टम से न सिर्फ सड़कों, बल्कि पार्कों, सरकारी भवनों और गलियों की लाइटें भी ऑटोमेशन के दायरे में लाई जाएंगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *