• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: भैया दूज की तैयारियां शुरू, जेल में बहिने बाहर से नहीं ले जा सकेंगी मिठाई
Image

अलीगढ़: भैया दूज की तैयारियां शुरू, जेल में बहिने बाहर से नहीं ले जा सकेंगी मिठाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भैया दूज का विशेष महत्व है। इस वर्ष 22 अक्तूबर को अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग में भगवान गोवर्धन की पूजा एवं अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा, जबकि 23 अक्तूबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के अनुसार, यह दिन यम द्वितीया के रूप में भी जाना जाता है। ब्रजमंडल में बहनें परंपरा के अनुसार यमुना तट पर खड़े होकर भाइयों को तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं, जेलों में भी भैया दूज को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बंदियों से मिलने आने वाली बहनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बाहर से मिठाई लाना प्रतिबंधित रहेगा। जेल परिसर में ही मिठाई तैयार कराई जा रही है। पूजा के लिए केवल रोली, चावल और तिलक सामग्री की अनुमति दी जाएगी।

Releated Posts

राष्ट्रीय बॉक्सिंग में मेडल विजेता कुसुम बघेल का अभिनंदन

अलीगढ़। राष्ट्रीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली मुक्केबाज कुसुम बघेल…

ByByHindustan Mirror News Jan 12, 2026

ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम: जी-राम-जी योजना से रोजगार, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, समय पर भुगतान और भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम अलीगढ़, 09…

ByByHindustan Mirror News Jan 9, 2026

शीतलहर में बेसहारा न रहे कोई, डीएम ने रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर बांटे कंबल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:जरूरतमंदों को राहत देना सर्वोच्च प्राथमिकता, अलाव ताप रहे लोगों से भी की बातचीत अलीगढ़, 08…

ByByHindustan Mirror News Jan 8, 2026

अलीगढ़ वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नुमाइश ग्राउंड स्थित जुपिटर लॉज में अलीगढ़ वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और सांस्कृतिक…

ByByHindustan Mirror News Jan 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top