• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बसपा निष्क्रिय पदाधिकारी हटेंगे, प्रभारी नौशाद अली
Image

अलीगढ़: बसपा निष्क्रिय पदाधिकारी हटेंगे, प्रभारी नौशाद अली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 अलीगढ़

लखनऊ/कानपुर/आगरा/अलीगढ़: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में तेज़ी से अभियान चलाया जा रहा है। आगरा, कानपुर, लखनऊ और अलीगढ़ मंडल के प्रभारी नौशाद अली ने मंगलवार को एक बैठक में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर की समितियों के गठन का कार्य जोरों पर है।

सिटी इंकलाब स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित बैठक में नौशाद अली ने कहा कि जहां भी निष्क्रिय पदाधिकारी हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाएगा और उनकी जगह सक्रिय व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में भाजपा सरकार पर भी तीखे प्रहार किए गए। नौशाद अली ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, मुस्लिम और सर्व समाज के गरीब वर्ग के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि थानों में इन वर्गों की शिकायतें तक दर्ज नहीं की जा रही हैं, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम एडवोकेट, मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी गजराज विमल, हरेंद्र कुमार, हितेंद्र उर्फ बंटी उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव, महासचिव शेष कुमार, सतेंद्र कुमार, जिला सचिव राजवीर सिंह मौर्य और जीपी सिंह एडवोकेट शामिल रहे।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *