• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :बंद मिला विद्यालय तो प्रधानाचार्य होंगे निलंबित-जिलाधिकारी
Image

अलीगढ़ :बंद मिला विद्यालय तो प्रधानाचार्य होंगे निलंबित-जिलाधिकारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 29 अगस्त 2025। कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी संजीन रंजन ने बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और इसके लिए विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जाए। यदि कोई विद्यालय बंद पाया जाता है तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

हाईटेंशन लाइन हटाने का कार्य शुरू

अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि जिले के चिन्हित 90 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग को 1.16 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध हो चुकी है।

कायाकल्प योजना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

डीएम ने कहा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों का सुधार हो चुका है, वहां की व्यवस्थाओं का प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। जिन विद्यालयों में अभी 19 पैरामीटर अधूरे हैं, वहां कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने नगर निगम, डीपीआरओ और अधिशासी अधिकारियों को विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण व बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के निर्देश दिए।

आरटीई व नामांकन पर सख्ती

डीएम ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के पूर्ण पालन पर बल देते हुए कहा कि सभी पात्र बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित विद्यालयों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।

विशेष बच्चों पर ध्यान

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने प्रेरणा पोर्टल और यू-डायस पर नामांकन अंतर समाप्त करने पर जोर दिया। साथ ही, शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के निर्देश दिए। जिन बच्चों के यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें शीघ्र तैयार करने पर बल दिया गया।

बैठक में अधिकारी उपस्थित

बैठक में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, सीएमओ, डीआईओएस, डीडीओ, डीसी मनरेगा, खंड शिक्षा अधिकारी, बीडीओ और ईओ मौजूद रहे।


Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *