• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ठेकेदारों ने नई नियमावली के विरोध में आगामी निविदाओं का किया बहिष्कार
Image

अलीगढ़: ठेकेदारों ने नई नियमावली के विरोध में आगामी निविदाओं का किया बहिष्कार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

संजय सक्सेना, चीफ रिपोर्टर

अलीगढ़ | नगर निगम ठेकेदार वेलफेयर सोसाइटी ने हेवीटेट सेंटर में बैठक कर नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों के लिए बनाई गई नई नियमावली के विरोध में आगामी सभी निविदाओं और वर्क ऑर्डर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि नई नियमावली व्यवहारिक नहीं है और इसमें कई ऐसे प्रावधान शामिल हैं जो मौसमी परिस्थितियों और कार्य बाधाओं को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कार्य अनुबंध के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कर पाना संभव नहीं होता, लेकिन नियमों में इसका कोई उचित प्रावधान नहीं रखा गया है।

इसके अतिरिक्त ठेकेदारों ने यह भी शिकायत की कि पार्षदों द्वारा संस्तुति पत्र देने की प्रक्रिया में अनावश्यक अड़चनें उत्पन्न की जाती हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है और ठेकेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जब इस बहिष्कार को लेकर मुख्य अभियंता सुरेश चंद से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “मेरे को इस बारे में कुछ नहीं कहना।” बैठक में शहर के समस्त ठेकेदार उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

ठेकेदारों का कहना है कि जब तक नियमावली में सुधार नहीं किया जाता, वे किसी भी निविदा या कार्य आदेश में भाग नहीं लेंगे।

Releated Posts

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *